नई दिल्ली. भारतीय सेना को हिमालय में 32 इंच लंबे और 15 इंच चौड़े पदचिह्न मिले हैं। माना जा रहा है कि ये हिममानव या येति के हो सकते हैं, जिनका जिक्र पौराणिक कथाओं में किया जाता रहा है। सेना की ओर से बर्फ पर पदचिह्न की तस्वीरें सोमवार को ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गईं। आर्मी के पवर्तारोही दल को ये रहस्यमयी पदचिह्न 9 अप्रैल को मकालू बेस कैम्प के पास नजर आए थे। यह कैम्प 5250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पैरों के ये निशान मिलने की जगह नेपास के माकालू वरुण नेशनल पार्क के पास स्थित है।
सेना का कहना है कि टीम के लौटने पर पदचिह्न की तस्वीरों का निरीक्षण किया गया। तस्वीरें ट्विटर पर साझा की गईं ताकि वैज्ञानिक तरीके से इस मुद्दे को उठाया जा सके। दूसरी ओर, आर्मी के तस्वीरें पोस्ट करने के बाद येति के अस्तित्व को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। यूजर्स ने सवाल उठाए कि कहीं यह प्रैंक तो नहीं। सिर्फ पैरों के निशान ही क्यों शेयर किए? कुछ लोगों ने कहा कि शायद भारतीय सेना का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया।
हिमालय में येति की मौजूदगी को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं। कहा जाता है कि येति इंसान और वानर की तरह दिखते हैं, जो सामान्य मानव से काफी बड़े होते हैं। इन्हें हिमालय का असली निवासी माना जाता है। हालांकि, अभी तक येति की मौजूदगी के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं।
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर उठ रहे सवालों पर गृह मंत्रालय ने मंगलवार को उन्हें नोटिस जारी किया। मंत्रालय ने भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर उनसे 15 दिन में जवाब मांगा है। स्वामी काफी समय से आरोप लगा रहे हैं कि राहुल ब्रिटिश नागरिक हैं। इस मुद्दे पर भाजपा ने राहुल गांधी को हिममानव की तरह मैन ऑफ मिस्ट्री बताया। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर पांच साल से चुप क्यों थी? पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- पूरा देश जानता है कि राहुल हिंदुस्तानी हैं। वे सबके सामने पैदा हुए, बड़े हुए। बाकी सब बातें बकवास हैं।
नागरिकता मामलों के डायरेक्टर बीसी जोशी ने नोटिस में राहुल से कहा, “मंत्रालय को डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी से शिकायत मिली है कि आप यूके में रजिस्टर्ड बैकऑप्स लिमिटेड नाम की कंपनी के निदेशक और सचिव पद पर रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंपनी के 10 अक्टूबर 2005 से 31 अक्टूबर 2006 तक के सालाना रिटर्न में आपकी राष्ट्रीयता ब्रिटिश और जन्मतिथि 19 जून 1970 है।''
राहुल गांधी की हर चीज संदिग्ध: भाजपा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी की नागरिकता, कंपनी और उनकी विदेश यात्राएं सभी संदिग्ध हैं। सवाल है कि राहुल गांधी लंदन वाले हैं या लुटियन वाले। राहुल गांधी कन्फ्यूजन के पर्याय हैं। वे हिममानव की तरह मैन ऑफ द मिस्ट्री बन चुके हैं। उन्हें बताना चाहिए कि वे किन-किन कंपनियों के सीईओ हैं और उनके पगमार्क कहां-कहां जा रहे हैं। एसपीजी सुरक्षा के बाद भी किसी को पता नहीं होता है कि वे कहां चले जाते हैं।’’
No comments:
Post a Comment