दिसंबर 2018 के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई रणवीर सिंह, सारा अली खान और आशुतोष राणा स्टारर सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ रही है. खुद रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह भी सिम्बा के जरिए टिकट खिड़की पर अपने ही रिकॉर्ड पीछे छोड़ते जा रहे हैं. कॉमेडी और एक्शन के तड़के से सराबोर सिम्बा अब रोहित शेट्टी के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन चुकी है.
सिम्बा ने पहले तीन दिन में 50 करोड़, सात दिन में 150 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था. माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 250 करोड़ से आगे भी निकल सकता है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक दूसरे हफ्ते में सिम्बा ने शुक्रवार को 9.02 करोड़, शनिवार को 13.32 करोड़ कमाए. शनिवार तक भारतीय बाजार में सिम्बा की कुल कमाई 173.15 करोड़ हो चुकी है. रविवार को भी अच्छा कलेक्शन निकलने उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स में दूसरे रविवार को 16 करोड़ की कमाई का अनुमान लगाया गया है.
उधर, फिल्म ने इंटरनेशल मार्केट में भी शनिवार तक 10 मिलियन डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. शनिवार तक फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 68.76 करोड़ की कमाई की.
छह जनवरी तक बॉक्स ऑफिस पर आए आंकड़ों पर नजर डाले तो सिम्बा ने रोहित की तमाम फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. तरण आदर्श की जानकारी के मुताबिक हाईएस्ट ग्रासिंग के मामले में अब सिम्बा से आगे शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस (2013) और अजय देवगन समेत तमाम सितारों से सजी कॉमेडी ड्रामा गोलमाल अगेन (2017) ही है. फिल्म की कमाई के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि सिम्बा भारतीय ऑफिस पर गोलमाल के लाइफ टाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है.
उधर, छह जनवरी तक की बिजनेस रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह के करियर में सिम्बा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है. रणवीर की सिम्बा ने 2015 में आई रणवीर की बाजीराव मस्तानी (निर्देशन, संजय लीला भंसाली) को पीछे छोड़ दिया है. हाईएस्ट ग्रासिंग के मामले में अब सिम्बा से आगे रणवीर की पद्मावत ही है. पद्मावत का निर्देशन भंसाली ने किया था.
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में गलत तथ्य बताएं हैं.
मुंबई से कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रिया दत्त इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं. प्रिया दत्त ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी हाईकमान को चुनाव न लड़ने की अपनी इच्छा बता दी है. प्रिया दत्ता उनके पिता सुनील दत्त के निधन के बाद मुंबई उत्तर मध्य संसदीय क्षेत्र से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी है. 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रिया दत्त को मोदी लहर में बीजेपी की पूनम महाजन के हाथों मात खानी पड़ी थी. प्रिया के न लड़ने की इच्छा के बाद अब इस सीट से किसी नए उम्मीदवार की तलाश करना आसान नहीं है.
पिछले लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से प्रिया दत्त राजनीति से दूर ही नजर आई हैं. कुछ महीनों पहले उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव पद से भी हटाया गया था. हालांकि प्रिया दत्त ने कांग्रेस छोड़ने का या राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान नहीं किया है. उन्होंने साथ ही ये भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर वो पार्टी का प्रचार भी करेंगी.
प्रिया दत्त की जगह मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट पर दूसरा उम्मीदवार ढूंढना कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा साबित होगा. प्रिया दत्त के चलते यह लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए मजबूत मानी जाती है. खासकर तब जब बीजेपी और शिवसेना के रिश्ते तने हुए हैं, तब ये माना जा रहा था कि प्रिया दत्त के जीतने के आसार बन सकते है, लेकिन अब प्रिया दत्त के मैदान में ना होने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक होनी है, जिसमें लोकसभा सीटों पर विचार किया जाना है. महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. दो दिन पहले एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने दोनों पार्टियों के बीच चुनावी तालमेल होने की जानकारी दी थी. इसके तहत दोनों 20-20 सीटों पर यहां चुनाव लड़ेंगी. जबकि बाकी की 8 सीटें अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ने की बात कही गई है.
हिंसा के मामलों में अब तक 1869 केस दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 5769 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि हर आयु वर्ग की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना करने की इजाजत देने के उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू कराना राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है.
No comments:
Post a Comment